5 मिनट में देखिए दिनभर की सारी बड़ी खबरें
ABP News Bureau | 12 Aug 2021 08:32 PM (IST)

संसद के हंगामे को लेकर सरकार के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सफाई देने के लिए सरकार को 8 मंत्रियों की जरूरत पड़ गई ! हम पेगासस, मंहगाई, किसान आंदोलन पर चर्चा करना चाहते थे. आखिरी दिन सरकार अपने वादे से मुकरी. संविधान संशोधन बिल पर हमारे समर्थन के बाद सरकार इंश्योरेंस बिल ले आई. जब बीजेपी विपक्ष में थी तब कहती थी कि Disruption is a part of Democracy. अब जब हम विरोध करते हैं तो उसे राष्ट्र विरोधी और अराजकता बताते हैं.