5 मिनट में देखिए दिनभर की सारी बड़ी खबरें
ABP News Bureau | 06 Aug 2021 08:19 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ट्वीट कर कहा कि भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न पुरस्कार का नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार होगा. उन्होंने कहा, ''देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए. लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है.''