Top Headlines: भारतीय वायुसेना का आज 90वां स्थापना दिवस | Indian Air Force 90th Anniversary
ABP News Bureau | 08 Oct 2022 07:35 AM (IST)

Air Force Day Celebration In Chandigarh: आज इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force) अपना 90वां वायुसेना दिवस मना रही है. खास बात यह है कि पहली बार किसी एयरबेस से बाहर चंड़ीगढ़ (Chandigarh) की सुप्रसिद्ध सुखना लेक (Sukhna Lake) के आसमान में वायुसेना की ताकत का नजारा सामने आएगा, जिसकी गड़गड़हाट चीन से लेकर पाकिस्तान तक की सीमाओं तक सुनाई पडे़गी. इस दौरान देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) भी मौजूद रहेंगे.