फटाफट देखिए आज की सारी बड़ी खबरें
ABP News Bureau | 23 Sep 2021 10:55 AM (IST)
अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वॉशिंगटन पहुंच गए हैं. अमेरिका पहुंचते ही पीएम मोदी एक्शन मोड में आ गए हैं. तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी आज कई कंपनियों के सीईओ से मिलेंगे और उनसे कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे. इन सभी से मुकालात के बाद पीएम मोदी अमेरिका के उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से भी मुलाकात करेंगे. इस बैठक के दौरान दोनों देशों के नेता कई महत्वपूर्ण संबंधों को आगे बढ़ाने की रूप रेखा पर विचार करेंगे. इस दौरान दोनों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी बातचीत होगी.