दोपहर 2 बजे तक की सारी बड़ी खबरें
ABP News Bureau | 18 Sep 2021 02:33 PM (IST)

आज पंजाब कांग्रेस के लिए बड़ा दिन है. कांग्रेस आलाकमान के आदेश पर आज शाम 5 बजे चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. लेकिन बैठक से पहले बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से सीएम पद छोड़ने के लिए कहा है. वहीं, सूत्रों ने यह भी बताया है कि आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाने से सीएम अमरिंदर नाराज हैं.