दोपहर की 100 बड़ी खबरें | Top Headlines
ABP News Bureau | 29 Aug 2021 01:25 PM (IST)

एमपी के नीमच से एक दिल दहलाने वाली तस्वीर आई है. जहां कुछ लोगों ने चोरी के शक में कन्हैया भील नाम के एक आदिवासी युवक को बेरहमी से पीटा. और फिर जब इससे भी मन नहीं भरा तो युवक को पिकअप के पीछे बांधकर घसीटते रहे. बाद में घायल कन्हैया को नीमच अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई.