अतीक अहमद की साबरमती टू प्रयागराज यात्रा की हर खबर
ABP News Bureau | 27 Mar 2023 09:12 AM (IST)

अतीक को एक अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा, जो 28 मार्च को अपहरण के एक मामले में आदेश पारित करने वाली है, जिसमें वह आरोपी है. अफसरों के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम सुबह साबरमती जेल पहुंची और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शाम करीब छह बजे एक पुलिस वैन में अतीक को लेकर निकल गई. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.