Top 50 News: करनाल में किसानों का प्रदर्शन जारी
ABP News Bureau | 08 Sep 2021 03:14 PM (IST)

किसान पिछले महीने हुए पुलिस लाठीचार्ज को लेकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. किसान संगठनों ने प्रदर्शनकारियों पर 28 अगस्त को करनाल में हुए पुलिस लाठीचार्ज को लेकर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी और ऐसा नहीं होने पर उन्होंने मिनी सचिवालय का घेराव करने की चेतावनी दी थी. किसान मिनी सचिवालय पहुंचने के बाद वहीं गेट पर बैठ गए हैं.