Top 100 News: मजदूरों को निकालने के लिए लगातार 13वें दिन ऑपरेशन जारी | Uttarkashi Tunnel Rescue
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 24 Nov 2023 08:10 AM (IST)

Uttarkhashi Tunnel Rescue Operation: सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए मलबे में की जा रही ड्रिलिंग के दौरान आई बाधा को दूर करने के बाद गुरुवार को फिर से बचाव अभियान शुरू कर दिया गया. अधिकारी बुधवार रात के दौरान बचाव अभियान के पूरा होने की संभावना देख रहे थे लेकिन मलबे की ड्रिलिंग के दौरान लोहे का सरिया आने से अभियान में कई घंटे की देरी हुई. अब शुक्रवार (24 नवंबर) की दोपहर को 41 मजदूरों की जिंदगी की नई सुबह हो सकती है.