Top 100: CM चरणजीत सिंह चन्नी थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस | Sidhu Resigns | Punjab Congress
ABP News Bureau | 29 Sep 2021 12:55 PM (IST)

पंजाब में कांग्रेस 'गुरु' के खेल में उलझ गई है. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में हड़कंप मचा है. चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर जारी है. कल रात सिद्धू के घर बड़ी बैठक हुई है जिसमें चन्नी सरकार के कई मंत्री और विधायक शामिल हुए. सिद्धू के समर्थन में कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना समेत अब तक सरकार और संगठन से चार लोग इस्तीफा दे चुके हैं.