Top 100 News: अफगानिस्तान में जल्द नई सरकार संभव, अखुंदजागा होगा सुप्रीम लीडर- सूत्र
ABP News Bureau | 01 Sep 2021 12:52 PM (IST)

अमेरिका के अफगानिस्तान से पूरी तरह वापस लौटने के बाद अब कुछ हीं दिनों में अफगानिस्तान में नई तालिबानी सरकार बन सकती है. ABP News को अफगानिस्तान में मौजूद विश्वसनीय सूत्रों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक तालिबान अफगानिस्तान में ईरान के तर्ज़ पर सरकार गठन कर सकता है. ABP News को मिली जानकारी के मुताबिक तालिबान के सर्वोच्च नेता मुल्लाह अखुन्दज़ादा हो सकते हैं.