मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ी अनिल देशमुख की मुश्किलें | Top News
ABP News Bureau | 26 Jun 2021 08:41 AM (IST)

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के पीए कुंदन शिंदे और पीएस संजीव पलांडे को ईडी ने गिरफ्तार किया है. ईडी ने दोनों के खिलाफ यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग केस के तहत की है. आज सुबह 11 बजे दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा. माना जा रहा है कि ईडी अनिल देशमुख पर भी ईडी शिकंजा कस सकती है.