G7 Summit में जर्मन चांसलर ने की PM Modi की तारीफ, सम्मेलन का आज तीसरा दिन
ABP News Bureau | 13 Jun 2021 08:03 AM (IST)

यूनाइटेड किंगडम के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जी-7 शिखर सम्मेलन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए हिस्सा लिया. पीएम मोदी ने इस दौरान 'वन अर्थ वन हेल्थ' का मंत्र दिया. जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने इस दौरान पीएम मोदी की तारीफ की और उनके इस विचार को अपना समर्थन दिया.