MP Elections 2023: Madhya Pradesh में नामांकन का आज आखिरी दिन, शिवराज सिंह भरेंगे पर्चा
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 30 Oct 2023 11:27 AM (IST)

मध्य प्रदेश में आज नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है और बीजेपी कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दलों के उम्मीदवार आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे. कांग्रेस और बीजेपी के बड़े नेता भी आज इंदौर दौरे में रहने वाले हैं. आज इंदौर जो वीआईपी आ रहे हैं, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath), मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह बरार शामिल हैं.