PM Modi के जन्मदिन को 'बेरोजगारी दिवस' के तौर पर मनाने का TMC नेता Sovandeb ने किया समर्थन
ABP News Bureau | 17 Sep 2021 12:41 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिन है. इस मौके पर बीजेपी आज से अगले 20 दिनों तक सेवा और समर्पण अभियान चलाएगी. वहीं इसके विरोध में यूथ कांग्रेस ‘बेरोजगारी दिवस’ मनाएगी. कांग्रेस के ‘बेरोजगारी दिवस’ का टीएमसी भी समर्थन कर रही है. टीएमसी नेता सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने इसपर एबीपी न्यूज से बातचीत की. पीएम के जन्मदिन पर तय किए गए वैक्सीनेशन के लक्ष्य पर सोवनदेब ने कहा कि सिर्फ बोलने से कुछ नहीं होता.