कल भी जारी रहेगी वकीलों की हड़ताल | Delhi Police Vs Lawyers
ABP News Bureau | 06 Nov 2019 06:06 PM (IST)

तीस हजारी मामले में दिल्ली में वकीलों की कोआर्डिनेशन कमेटी ने कल भी स्ट्राइक जारी रखने का फैसला किया है. वकीलों की हड़ताल से वैसे तो दिल्ली की सातों जिला अदालत में काम नहीं हुआ लेकिन साकेत, रोहिणी और पटियाला हाउस कोर्ट में तो वकीलों ने गेट पर ताले लगा दिए गए. वकील अपनी मांगों पर अड़े हैं.