Pilibhit में हाइवे के किनारे टहलता दिखा बाघ, इलाके में सनसनी
ABP News Bureau | 20 Feb 2020 01:28 PM (IST)

यूपी के पीलीभीत से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक हाइवे के किनारे बाघ टहलता दिखाई दे रहा है. जानकारी के अनुसार, वीडियो गजरौला थाना क्षेत्र की माला रेंज की गढ़ा बीट जंगल के पास की है.. जिसे वहां से गुजर रहे लोगों ने कैमरे में कैद किया. इस तरह खुले आम बाघ दिखने से इलाके में सनसनी फैल गई.