.. तो भारत में एक साथ उपलब्ध होंगी बच्चों के लिए तीन वैक्सीन !
ABP News Bureau | 05 Jun 2021 09:29 AM (IST)

भारत को जल्द तीन ऐसी वैक्सीन मिल सकती है, जिन्हें 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को दिया जा सकेगा. नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डॉ वी के पॉल के मुताबिक फाइजर की वैक्सीन के अलावा भारत की दो स्वदेशी वैक्सीन भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और जायडस की वैक्सीन जिनका बच्चों पर ट्रायल चल रहा है, वो पूरा हो सकता है. ऐसे में एक नहीं तीन वैक्सीन होंगी, जो बच्चों को दी जा सकेंगी.