Sopore Terrorist Attack में तीन पुलिसकर्मी शहीद, दो नागरिकों के भी मारे जाने की खबर
ABP News Bureau | 12 Jun 2021 01:43 PM (IST)

आतंकियों ने सोपोर के आरमपोरा में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम पर हमला किया है. एबीपी न्यूज को जानकारी मिली है कि इस हमले में तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं और दो नागरिकों के भी मारे जाने की खबर है. वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं. सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है. आतंकियों की तलाश की जा रही है. कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने कहा, सोपोर में इस हमले के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है.