Corona के कारण एक दिन में तीन लोगों की मौत
ABP News Bureau | 22 Mar 2020 04:49 PM (IST)

देश में कोरोना से आज तीन मौतें हुई हैं. गुजरात, बिहार और महाराष्ट्र में एक-एक शख्स ने दम तोड़ा. इसी के साथ देश में अब तक कुल 7 मौतें हो चुकी हैं. कोरोना वायरस से प्रभावित मरीजों की तादाद बढ़कर 341 हो गई है.