15 अगस्त के लिए इसबार लाल किले पर ऐसे हो रही तैयारियां | Independence Day 2022 Preparation | ABPLIVE
ABP News Bureau | 04 Aug 2022 06:36 PM (IST)

देश आज़ादी की 75वा अमृत महोत्सव मना रहा है। ऐसे में इस बार आज़ादी का जश्न भी बेहद खास हो जाता है. देश के दुश्मन इस जश्न के रंग में भंग न डाल दे उसके लिए खुफिया एजेंसीज अलर्ट पर है। और गंभीरता को देखते हुए दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने कार्यभार संभालते ही सबसे पहले लालकिले की सुरक्षा का जायज़ा लिया. दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा मंगलवार को पुलिस के सभी बड़े अधिकारियों की फौज के साथ लाल क़िले पहुँचे और 15 अगस्त के कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा की गई तैयारियों और प्लानिंग का जायज़ा लिया. दिल्ली पुलिस कमिश्नर लाल किले की प्राचीर पर भी पहुँचे जहाँ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को संबोधित करेंगे.