Jammu की इस कलियुगी मां ने बच्चे की पिटाई कर ममता को तार-तार कर दिया
ABP News Bureau | 13 Apr 2022 08:00 PM (IST)

सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो जम्मू के सांबा जिले का है जो 11 अप्रैल से वायरल हो रहा है. और जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ abp न्यूज की टीम ने इसकी पड़ताल शुरू कर दी. वीडियो की पड़ताल करते हुए abp न्यूज की टीम सांबा जिले के उस गांव पहुंची जहां पर बेरहम और पत्थर दिल मां अपनी बेटी पर अत्याचार बरपा रहा थी. यहां हमें गांव के सरपंच मिले, जिन्होंने महिला का वीडियो वायरल होते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी.एफआईआर के बाद आरोपी मां गिरफ्तार है । लेकिन बच्ची के भविष्य पर सवाल बरकरार है ।