ये तू-तू, मैं-मैं करने का समय नहीं है- केंद्र के आरोपों पर बोले CM Kejriwal | Vaccine Shortage
ABP News Bureau | 29 May 2021 12:30 PM (IST)

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल लगातार वैक्सीन की कमी को लेकर घेरते रहे हैं. केंद्र की ओर से भी लगातार केजरीवाल पर पलटवार कर जवाब दिया जाता रहा है. आज दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम पहुंचे सीएम केजरीवाल ने कहा कि केंद्र वैक्सीन का इंतजाम कर राज्यों को दे ताकि वैक्सीनेशन ठीक ढंग से चल सके. ये वक्त तू-तू, मैं-मैं करने का नहीं है.