NZ vs IND WTC Final का आज तीसरा दिन, मंडरा रहा बारिश का साया
ABP News Bureau | 20 Jun 2021 03:03 PM (IST)

दूसरे दिन के खेल का अंत होने तक टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 44 रन बनाकर नाबाद रहे. साउथैंप्टन में लगातार बारिश होने की वजह से पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार हो गई थी. लेकिन विराट कोहली ने इंडिया की ओर से मोर्चा संभाले रखा. विराट कोहली की बदौलत ही टीम इंडिया डब्लूटीसी फाइनल में अच्छे स्कोर की ओर बढ़ती नज़र आ रही है.