राजस्थान हिंसा पर CM GEHLOT का बयान :'राजस्थान में हुई छुटपुट हिंसा, बीजेपी ने लगाई हिंसा की आग
ABP News Bureau | 05 May 2022 07:37 PM (IST)
राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार को राम नवमी (Ram Navami) पर देश के सात राज्यों में हुए दंगों (Riots) की जांच करवानी चाहिए. इसके साथ ही सीएम गहलोत ने देश में धर्म और जाति के नाम पर पर हो रही राजनीति को खतरनाक बताया. सीएम गहलोत ने करौली (Karauli) में हिंसा और आगजनी की घटना का जिक्र करते हुए बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा.