अधीर के बयान पर Sonia और Smriti के बीच हुई नोकझोंक । President Draupadi Murmu
ABP News Bureau | 28 Jul 2022 08:28 PM (IST)

राजनीति में ज़ुबान से निकले बोल कई बार कैसे खेल खराब कर देते हैं, इसकी मिसाल हैं लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी..। जिन्होंने राष्ट्रपति को लेकर ऐसा बयान दिया संसद के अंदर और बाहर उन्होंने अपनी और अपनी पार्टी की भारी फजीहत करा दी...बीजेपी अधीर के बयान को लेकर चढ़ बैठी..बात यहां तक पहुंच गई कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बीच नोकझोंक भी हो गई.