Afghanistan में एक बार फिर उथल-पुथल हो सकती है ! | Al-Zawahiri Killed | ABPLIVE
ABP News Bureau | 02 Aug 2022 01:12 PM (IST)

अमेरिका ने अफगानिस्तान में घुसकर अलकायदा प्रमुख अयमान अल जवाहिरी का खात्मा कर दिया है. माना जा रहा है कि हक्कानी नेटवर्क ने ही अपने सुरक्षित ठिकाने पर आतंक के सरगना को पनाह दे रखी थी. 31 जुलाई को सुबह 6.18 पर अल जवाहिरी मारा गया. 2 दिन बाद अमेरिका ने पूरी तरह से पुष्टि के बाद मारे जाने का एलान किया है. बताया जाता है कि काबुल के शेरपुर इलाके में अल जवाहिरी छिपा था, जैसे ही घर से निकला अमेरिकी ड्रोन के जरिए हमला किया गया.