Mumbai में आज पीने के पानी की हो सकती है किल्लत
ABP News Bureau | 18 Jul 2021 11:17 AM (IST)

मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर में जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो गई है और लोकल ट्रेन सेवा स्थगित कर दी गई है. भांडुप पंपिंग स्टेशन में भी पानी भर गया है. इस वजह से आज मुंबई में पीने के पानी की किल्लत हो सकती है.