Delhi में मधुशाला और पाठशाला को लेकर संग्राम जारी । BJP VS AAP
ABP News Bureau | 31 Aug 2022 06:20 PM (IST)

दिल्ली में मधुशाला और पाठशाला में कथित घोटाले को लेकर संग्राम जारी है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने CBI के बहाने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी के कथित ऑपरेशन लोटस की जांच की मांग को लेकर AAP के नेता CBI मुख्यालय पहुंचे हैं। AAP के नेता आरोप लगा रहे हैं कि BJP ने "आपरेशन लोटस" चलाकर देश भर में दूसरी पार्टियों के 277 विधायकों को 6300 करोड़ रुपए खर्च कर तोड़ा और अपनी सरकार बनाई। ये पैसा कहां से आया इसकी राष्ट्रव्यापी जांच की जाए