प्रदर्शन कर रहे Congress कार्यकर्ताओं को ऐसे हिरासत में लिया | National Herald Case Update
ABP News Bureau | 27 Jul 2022 04:24 PM (IST)

सोनिया गांधी से ED की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने आज भी प्रदर्शन किया है. सोनिया गांधी से ईडी की तीसरे दिन पूछताछ चल रही है. इधर, संसद भवन के पास कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन किया जा रहा है. संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे मनीष तिवारी समेत कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इसके साथ ही, कुछ महिला कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है. मनीष तिवारी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि हम संसद में आम लोगों की आवाज को उठाना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति भवन की ओर आगे बढ़ रहे थे लेकिन पुलिस ने हमें रोक दिया. हमें हिरासत में लिया गया है.