कल से शुरू होगी सोने की हॉलमार्किंग अनिवार्य बनाने की प्रक्रिया
ABP News Bureau | 14 Jan 2020 06:36 PM (IST)

15 जनवरी यानी कल से सोने की हॉलमार्किंग अनिवार्य बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. 15 जनवरी 2021 से इसे अनिवार्य बना दिया जाएगा. तब तक जेवेलर्स के पास विकल्प रहेगा कि वो हॉलमार्किंग करके बेचें या नहीं. हर ज़िले में हॉलमार्किंग सेंटर बनाने का निर्णय लिया गया है. जहां से हॉलमार्किंग का सर्टिफिकेट लिया जा सकेगा.