Covid Vaccination की रफ्तार हुई सुस्त, डिमांड-सप्लाई में अंतर, कैसे पूरा होगा टारगेट?
ABP News Bureau | 23 Jul 2021 09:07 AM (IST)

देश में राष्ट्रव्यापि कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 41 करोड़ 78 लाख 51 हज़ार 151 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है. जिसमें से 33,02,59,212 लोगों को पहली और 8,75,91,939 लोगों को दोनो डोज दी जा चुकी है.
वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले एक महीने में जब से मुफ्त वैक्सीन सभी आयु वर्ग में दी जा रही है तब से अब तक 12 करोड़ 90 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज दी जा चुकी.