दिल्ली सरकार ने प्राइवेट एम्बुलेंस के रेट तय किये, लेकिन क्या है जमीनी हकीकत? | Ground Report
ABP News Bureau | 07 May 2021 09:06 PM (IST)

दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़े तो एंबुलेंस वालों ने रेट भी बढ़ा दिए लेकिन अब दिल्ली सरकार ने प्राइवेट एंबुलेंस सेवा के लिए रेट तय कर दिए हैं और इससे ज्यादा लेने पर एंबुलेंस ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई होगी. AIIMS के बाहर खड़ी प्राइवेट एंबुलेंस ड्राइवरों से एबीपी न्यूज ने बातचीत की और जानना चाहा कि सरकार के इस आदेश का कितना असर ज़मीन पर है.