खुशी है कि कानून वापस हो गए लेकिन साथी किसानों की शहादत का दुख भी है- सिंघु बॉर्डर से लौट रहे किसान
ABP News Bureau | 12 Dec 2021 02:34 AM (IST)
सिंघु बॉर्डर पर चर्चित चाचा-भतीजे की जोड़ी घर वापसी कर रही है. यह चाचा भतीजे की जोड़ी सुबह शाम सिंघु बॉर्डर पर लंगर सेवा और अलग-अलग कार्य करती हुई इस आंदोलन के दौरान कई बार दिखी. चाचा कश्मीर सिंह और भतीजे पघेल सिंह का टेंट काफी बड़ा टेंट था. यह लोग करनाल से ढाई से तीन हज़ार किसानों के साथ यहां पुहंचे हुए थे.