CM YOGI ने लाउडस्पीकर हटाने का अच्छा फैसला लिया है : IQBAL ANSARI
ABP News Bureau | 28 Apr 2022 02:00 PM (IST)
बाबरी मस्जिद मामले में पक्षकार रहे इक़बाल अंसारी ने योगी आदित्यनाथ की तारीफ़ की और कहा कि लाउडस्पीकर हटाने का फ़ैसला अच्छा है. मुसलमानों को कोई ऐतराज नहीं है. अजान की आवाज खुदबखुद पहुंच जाती है. धार्मिक ग्रंथों को कम आवाज में पढ़ा जाना अच्छा है. इबादत शांति में ही अच्छी होती है, जहां ढोल-मजीरा बजेगा वहां हुड़दंग होता है. फैज़ाबाद में कुछ लोग हिन्दू मुसलमानों में दंगा फैलाकर सरकार को बदनाम करना चाहते हैं. हम जिस मुल्क में रहते हैं उसकी गाइडलाइन्स मानना ही है.