'देश की सीमाएं सुरक्षित हैं'- PM Modi | National Unity Day | Gujarat
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 31 Oct 2023 11:16 AM (IST)

National Unity Day:राष्ट्रीय एकता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, तुष्टिकरण की राजनीति हमारी विकास यात्रा में सबसे बड़ी रुकावट है. भारत के बीते कई दशक साक्षी हैं कि तुष्टिकरण करने वालों को आतंकवाद, उसकी भयानकता, विकरालता कभी दिखाई नहीं देती.
तुष्टिकरण करने वालों को मानवता के दुश्मनों के साथ खड़े होने में संकोच नहीं हो रहा है. वो आतंकी गतिविधियों की जांच में कोताही करते हैं, वो देशविरोधी तत्वों पर सख्ती करने से बचते हैं. तुष्टिकरण की ये सोच इतनी खतरनाक है कि वो आतंकियों को बचाने के लिए अदालत तक पहुंच जाती है. ऐसी सोच से किसी समाज या देश का भला नहीं हो सकता.