Coronavirus को लेकर वायरल दावों का संपूर्ण सत्य | Mathrubhumi
ABP News Bureau | 05 Mar 2020 07:51 PM (IST)

देश में 29 कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. भारतीयों को कोरोना प्रभावित देशों में ना जाने की सलाह दी गई है. सलाह देने के इस दौर में सोशल मीडिया पर कुछ मैसेज भी वायरल हो रहे हैं. हमने कल भी कोरोना वायरस पर किए जा रहे दावों का सच देश को बताया था और आज भी हम सच और झूठ की पड़ताल करेंगे. एक होम्योपैथिक दवा नाम और तस्वीर के साथ देश के हर हिस्से में लोगों के वॉट्सऐप तक पहुंच रही है. दावा किया जा रहा है कि कोरोना से बचने के लिए आयुष मंत्रालय की सलाह पर होम्योपैथी दवा बांटी जा रही है.