गालीबाज Shrikant Tyagi ने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी लगाई | Noida Omaxe Society
ABP News Bureau | 08 Aug 2022 09:14 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के नोएडा में ओएमएक्स सोसायटी में अवैध आवास रखने और महिला से बदसलूकी करने के आरोपी बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी के वकील की तरफ से सूरजपुर कोर्ट में सरेंडर की एप्लिकेशन लगाई गई. कोर्ट ने श्रीकांत त्यागी के वकील की एप्लिकेशन पर संज्ञान लेते हुए नोएडा पुलिस से आरोपी के खिलाफ मुकदमों की रिपोर्ट मांगी है.