अल्पमत में ठाकरे सरकार , महाविकास आघाडी में बचे सिर्फ 117 विधायक
ABP News Bureau | 23 Jun 2022 11:26 AM (IST)

महाराष्ट्र के सियासत में चल रहे उठापटक के बीच उद्धव सरकार (Uddhav Government) पर संकट के बादल छाए हुए हैं. जिस तरह से बागी विधायकों की संख्या बढ़ रही है उससे यह सवाल लोगों की जुबान पर है कि कांग्रेस-एनसीपी के साथ मिलकर चल रही उद्धव सरकार बचेगी या गिरेगी? शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने दावा किया कि गुवाहटी में 39 विधायक उनके साथ वहां मौजूद हैं और उन्हें 45 से 50 विधायकों का समर्थन मिल सकता है.