आतंकियों ने ड्राइवर पर चलाई गोली, Baramulla में भी मिली धमकी भरी चिट्ठी
ABP News Bureau | 14 Apr 2022 12:03 PM (IST)
अधिकारियों ने जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर(Jammu & Kashmir) के कुलगाम( Kulgam) जिले में बुधवार को आतंकवादियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. दक्षिण कश्मीर जिले के काकरान इलाके में शाम लगभग साढ़े सात बजे राजपूत सतीश कुमार सिंह को आतंकियों ने गोली मार दी.