Srinagar के कुलगाम में बीजेपी नेता जावेद डार की गोली मारकर हत्या की
ABP News Bureau | 17 Aug 2021 06:56 PM (IST)

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला हुआ है जिसमें बीजेपी नेता जावेद अहमद डार की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने डार को निशाना बनाते हुए इस वारदात को अंजाम दिया है. हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.