दिल्ली से पकड़े गए आतंकी ने अपने एक और साथी का किया खुलासा
ABP News Bureau | 14 Oct 2021 11:37 AM (IST)

दिल्ली से पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी मामले में नया खुलासा हुआ है. जिस आतंकी अशरफ को दिल्ली के लक्ष्मी नगर से पुलिस ने पकड़ा था उसने एक और आतंकी की पहचान की है, जो 2011 में हुए दिल्ली हाईकोर्ट बम धमाके में शामिल था. इस आतंकी का नाम गुलाम सरवर है अशरफ ने कबूल किया है कि, वो गुलाम के साथ भारत आया था.