Pakistan के पैरामिलिट्री फोर्स कैंप पर आतंकी हमला, 22 लोग घायल
ABP News Bureau | 30 Mar 2022 12:12 PM (IST)

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के पैरामिलिट्री फोर्स कैंप पर आतंकी हमला हुआ. इसमें तीन आतंकी मारे गए हैं. हमले में 22 लोगों के घायल होने की खबर है. इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, कितने लोग हताहत हुए इसकी पुष्टि नहीं हो पाई. खबर के मुताबिक, बीती रात को खैबर पख्तूनख्वाह के टैंक जिले में आत्मघाती हमलावरों ने एफसी फोर्ट पर हमला कर दिया.