Srinagar Terrorist Attack : 2 जवानों के शहीद होने की खबर, 12 जवान जख्मी
ABP News Bureau | 13 Dec 2021 07:47 PM (IST)

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षाबलों की एक बस पर आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 12 घायल हैं. हमले में एक जवान गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद घायल जवानों को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया है. घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है.