Top News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमला, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी | J&K News | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 05 May 2024 11:14 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में भारतीय वायुसेना के काफिले पर शनिवार (04 मई) को हुए आतंकी हमले में एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं, बाकी तीन जवानों की हालत स्थिर बताई गई. ये हमला उस वक्त हुआ जब सुरक्षा बलों के वाहन सुरनकोट इलाके में सनाई टॉप की ओर बढ़ रहे थे.