Jammu और Kashmir में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पुलवामा से लश्कर ए तैय्यबा का आतंकी गिरफ्तार
ABP News Bureau | 08 Nov 2021 07:03 PM (IST)

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सेना, सीआरपीएफ और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. सुरक्षाबलों ने सरवीर अहमद मीर नाम के आतंकी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए है. बताया जा रहा है घर से बागने के बाद ये आतंकी लश्कर ए तैय्यबा से जुड़ गया था.