Lucknow से गिरफ्तार आतंकियों ने किया बड़ा खुलासा | फटाफट खबरें
ABP News Bureau | 12 Jul 2021 05:21 PM (IST)

सूत्रों के मुताबिक़ शुरुआती जांच के दौरान पता चला है कि बम बनाने में माचिस की तीलियों के बारूद का इस्तेमाल किया गया था. गिरफ़्तार दोनों आतंकियों का अक्सर कानपुर आना-जाना रहता था. दोनों ने कानपुर से हाल ही में एक मोबाइल खरीदा था और नई सड़क इलाके में रहने वाले अपने साथी के साथ मीटिंग भी की थी. उस मीटिंग के बाद कानपुर वाले इनके साथी ने कानपुर में ही कई लोगों से मिनहाज और मुशीर की मीटिंग कराई थी.