Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 10 Apr 2026 10:52 PM (IST)

इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली ऐतिहासिक शांति वार्ता से पहले सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। संभावित आतंकी हमलों और अमेरिका विरोधी हिंसक प्रदर्शनों को रोकने के लिए इस्लामाबाद पुलिस और CTD ने शहर को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया है। अब तक 323 घरों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा चुका है और 26 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। सुरक्षा का घेरा इतना सख्त है कि पिछले 24 घंटों में 901 लोगों से कड़ी पूछताछ की गई है। प्रतिनिधिमंडलों की बैठक से पहले राजधानी में भारी घेराबंदी जारी है ताकि इस हाई-प्रोफाइल समिट में कोई खलल न पड़ सके।