कोरोना की वजह से अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन पर फिलहाल अस्थायी रोक
ABP News Bureau | 23 Apr 2021 09:23 AM (IST)

जम्मू में पंजाब नेशनल बैंक के बाहर रजिस्ट्रेशन कराने आए संजय के मुताबिक उन्होंने 12 अप्रैल को ही अमरनाथ यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया था और वो यात्रा की पर्ची लेने आए थे, लेकिन यहां उन्हें पता चला कि यात्रा के रजिस्ट्रेशन को रद्द कर दिया गया.अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने एक ट्वीट करके यात्रा के रजिस्ट्रेशन पर अस्थायी रोक लगाने का एलान किया है.
अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू होनी है. हालांकि, यात्रा की तारीख बदली जाएगी या नहीं इसे लेकर किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है.
पिछले साल कोरोना की वजह से अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी गई थी.