Telangana Tunnel Collapse: कोई संपर्क नहीं, रास्ते में कीचड़ ही कीचड़...कैसे बचेंगी 8 जिंदगियां? | ABP NEWS
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 23 Feb 2025 01:11 PM (IST)

तेलंगाना में श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के निर्माणाधीन टनल की छत का एक हिस्सा ढह जाने से आठ व्यक्ति अंदर फंस गए हैं और उन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है. तेलंगाना के सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने नगरकुर्नूल जिले में हुए इस हादसे के बारे में बताया कि राज्य सरकार विशेषज्ञों की मदद ले रही है, जिनमें पिछले साल उत्तराखंड में इसी तरह की घटना में फंसे श्रमिकों को बचाने वाले एक्सपर्ट्स भी शामिल हैं.